फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में जिला अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, स्ट्रेचर की कमी पर लगाई फटकार;video

बलिया जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं को देखकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने नाराजगी जताई। शनिवार को अस्पताल के निरीक्षण के दौरान खराब स्ट्रेचर और अन्य अव्यवस्थाएं सामने आने पर उन्होंने सीएमओ को तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि मरीजों के इलाज और सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया। उन्होंने भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनसे बातचीत कर स्वास्थ्य, उपचार तथा अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों से व्यवस्थाओं का फीडबैक लेने के दौरान अस्पताल में खराब स्ट्रेचर देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय को निर्देश दिया कि अस्पताल में तत्काल पर्याप्त संख्या में स्ट्रेचर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि मरीजों को आने-जाने और उपचार कराने में परेशानी न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें