फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग कर उपज आंकी; VIDEO

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तहसील सदर के ग्राम बनरही का दौरा किया। उन्होंने धान की फसल का क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया। यह प्रयोग किसान सुरेंद्रनाथ यादव के खेत में आराजी संख्या 322 पर हुआ। निर्धारित क्षेत्रफल की धान की फसल कटवाकर उपज का आकलन किया गया। क्रॉप कटिंग प्रयोग के तहत 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल की फसल काटी गई। कटाई के बाद उसका वजन किया गया। कुल उपज 18.690 किलोग्राम प्राप्त हुई। इस आकलन के आधार पर खेत में धान की उपज सामान्य पाई गई। इस अवसर पर तहसीलदार सदर, कृषि विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें