फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर बैंककर्मियों का प्रदर्शन, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 27 Aug 2026 07:40 PM IST

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, पीएलआई में भेदभाव समाप्त करने समेत अन्य मांगों को लेकर बैंककर्मियों ने बृहस्पतिवार को तिखमपुर स्थित एसबीआई के मुख्य शाखा पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इसमें जिले की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने सहभागिता की। सभा को संबोधित करते हुए एसबीआईएसए के क्षेत्रीय सचिव ब्रजेश द्विवेदी ने कहा कि बढ़ते कार्यभार और कर्मचारियों की कमी को देखते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान संतोष मिश्र, अमित यादव, संदीप सिंह, अनिश सिंह, रविंद्र कुमार, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें