फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सियार ने महिला पर किया हमला, पालतू पिटबुल कुत्तों ने बचाई जान

चित्तौरा (बहराइच)। दरगाह थाना के मंगलवार देर शाम को खेत में पानी लगा रही महिला पर सियार ने हमला कर जख्मी कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए सियार को पकड़ लिया। इसी दौरान उसकी चीख सुनकर पहुंचे पालतू पिटबुल कुत्ते सियार से भिड़ गए। दोनों कुत्तों ने सियार को मार डाला। जख्मी महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अहिरौरा गांव निवासी सालिया (50) बुधवार सुबह करीब आठ बजे खेत में पानी लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक सियार ने उन पर हमला कर दिया। सियार ने उनके पैर में नोच लिया। हमले से घबराने के बावजूद सालिया ने साहस दिखाया और सियार को पकड़ लिया। महिला की चीख सुनकर उसके पालतू कुत्ते टाइगर और मोना मौके पर पहुंच गए। दोनों कुत्तों ने सियार पर हमला कर दिया। काफी देर तक दोनों के बीच संघर्ष होता रहा। अंत में कुत्तों ने सियार को मार डाला। इसके बाद परिजन घायल सालिया को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत स्थिर है। घटना के बाद गांव में सियार के हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें