बहराइच में रुपईडीहा थाना पुलिस ने मंगलवार रात नेपाल भागने की फिराक में तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, जैतापुर-चिकनिया मार्ग पर घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अब्दुल उर्फ अब्दुल सलाम निवासी सीतापुरवा सहजना के पैर में गोली लगी। उसके पास से पिस्टल, कारतूस और बजाज पल्सर बरामद हुई। फरार राजू जसगढ़ निवासी नेपालगंज और मोहम्मद जुनेद को रंजीतबोझा जंगल से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।