बागपत में 15 साल पुराने वाहनों को जब्त किए जाने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं, किसान मजदूर संगठनों, सपा और आप नेताओं ने एआरटीओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। पंचायत के दौरान एआरटीओ को धरनास्थल पर बुलाने की मांग को लेकर कुछ कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे और उन्हें बाहर ले जाने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस से नोकझोंक और हंगामा हुआ। बाद में एआरटीओ धरनास्थल पर पहुंचे। किसान नेताओं ने मांग की कि पहले अधिकारियों के 15 साल पुराने वाहनों की जांच कर उन्हें सीज किया जाए और वाहनों के खिलाफ चल रही कार्रवाई पर रोक लगाई जाए।