पवई थाना क्षेत्र के खेमीपुर गांव में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक ने घर में घुसकर विवाहिता पर हंसिया से हमला कर दिया। बहू की चीख सुनकर उसे बचाने पहुंचे चचेरे ससुर लालचंद मौर्य (50) को आरोपी ने धक्का दे दिया। जमीन पर गिरने से गंभीर रूप से घायल लालचंद की उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।