फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: अबू आसिम आजमी का दावा, 2027 में सपा जीतेगी 300 से ज्यादा सीटें

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी शनिवार को अपने गृह जनपद आजमगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आगामी विधानसभा चुनाव, परिसीमन बिल, महिला आरक्षण और विपक्षी गठबंधन को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जीतेगी। आजमगढ़ की सभी 10 विधानसभा सीटों पर भी सपा का कब्जा होगा। अबू आसिम आजमी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर मनमानी और अहंकार के साथ काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पर्याप्त बहुमत नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी मिलकर इस बिल को रोकने के लिए रणनीति तय करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें