फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी, सर्राफा और बर्तन बाजार में रहा जोरदार उत्साह

अयोध्या। धनतेरस के पावन पर्व पर रामनगरी के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों चौक, रिकाबगंज, फतेहगंज, सिविल लाइन और नया घाट में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शुभ मुहूर्त में सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और वाहनों की जमकर खरीदारी हुई। व्यापारियों के चेहरे पर भी लंबे समय बाद खुशी नजर आई। सबसे ज्यादा भीड़ सर्राफा बाजार में रही। लोगों ने सोने-चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और आभूषण खरीदे। दुकानदारों ने बताया कि इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक बिक्री हुई है। बर्तन बाजार में भी महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों के साथ-साथ लोगों ने कुकर, कड़ाही और पूजा के बर्तन खरीदे। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल शोरूम पर भी ग्राहकों की लंबी कतार लगी रही। लोगों ने टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मोबाइल और दोपहिया वाहनों की बुकिंग कराई। कई शोरूम पर तो स्टॉक ही खत्म हो गया। बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन भी किया गया। खरीदारी करने आए श्रद्धालुओं ने पहले रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए और फिर बाजारों में खरीदारी की। कुल मिलाकर धनतेरस का पर्व अयोध्या में उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें