फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नवरात्र के पहले दिन मां कामाख्या धाम में उमड़े श्रद्धालु, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना

अयोध्या के रूदौली में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को मां कामाख्या धाम में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। चार जिलों की सीमा पर स्थित मां कामाख्या भवानी मंदिर शक्ति उपासना के प्रमुख केंद्रों में गिना जाता है। नवरात्र के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। वे वृषभ पर सवार रहती हैं और उनके एक हाथ में त्रिशूल तथा दूसरे हाथ में कमल सुशोभित है। नवरात्र के पहले दिन मां के इसी स्वरूप की पूजा की जाती है। भक्तों का विश्वास है कि मां की आराधना से जीवन में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। मां कामाख्या धाम के निकट स्थित मेधा मुनि आश्रम का भी नवरात्र में विशेष धार्मिक महत्व है। मवई क्षेत्र के सुनवा स्थित यह आश्रम दुर्गा सप्तशती में वर्णित मेधा ऋषि की परंपरा से जुड़ा माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, राजा सुरथ और समाधि वैश्य ने मेधा ऋषि के आश्रम में देवी की महिमा का ज्ञान प्राप्त किया था। इसी कारण यह स्थान देवी उपासना की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। मंदिर के पुजारी मनोज मिश्रा ने बताया कि नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व है। श्रद्धालु सच्चे मन से मां की आराधना कर परिवार और समाज के कल्याण की कामना करते हैं। नवरात्र में मां कामाख्या धाम में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले भक्तों में विशेष उत्साह रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें