फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मसौधा में 185 जोड़ों की शादी, पांच मुस्लिम जोड़ों का निकाह, नवदंपतियों पर की पुष्पवर्षा

अयोध्या में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को विकासखंड मसौधा परिसर में आयोजित समारोह में 185 जोड़ों ने नई जिंदगी की शुरुआत की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 180 हिंदू जोड़ों का विवाह कराया गया, जबकि पांच मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। समारोह में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बीकापुर, मसौधा और सोहावल विकासखंड के 50-50 जोड़े शामिल हुए। इसके अलावा नगर पंचायत बीकापुर और खिरौनी के 12-12 तथा भदरसा भरतकुंड के 11 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। विवाह समारोह के लिए परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। लोक कलाकारों ने विवाह और मंगल गीत प्रस्तुत किए। घराती-बारातियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने उपहार स्वरूप जेवरात, बर्तन और गृहस्थी का सामान भेंट किया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए सहारा बनी है। इससे बेटियों की शादी की चिंता कम हुई है और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने योजना के तहत सहायता राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी है। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा पांडेय, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा, प्रधान संघ अध्यक्ष विशाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। समापन पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी सहयोगियों और अतिथियों के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें