फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कथाव्यास हितेंद्र कृष्ण जी महाराज ने भागवत कथा के दूसरे दिन कपिल-देवहूति संवाद और वराह अवतार का वर्णन

अयोध्या। रुदौली नगर के भैरव धाम स्थित चंद्रदेव शिशु मंदिर परिसर में मनीष वैश्य और आशीष वैश्य की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास परम श्रद्धेय हितेंद्र कृष्ण जी महाराज ने भागवत के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कपिल-देवहूति संवाद, सृष्टि क्रम और भगवान विष्णु के वराह अवतार की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का महत्व समझाया। कथाव्यास ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मनुष्य को जीवन जीने की सही राह दिखाने वाला ग्रंथ है। कथा के पहले दिन उन्होंने भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा था कि जिस व्यक्ति का पुण्य उदय होता है, उसे श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण और आयोजन का सौभाग्य प्राप्त होता है। कथा श्रवण से मनुष्य के विचारों में शुद्धता आती है और उसे भगवान की भक्ति का मार्ग मिलता है। दूसरे दिन कपिल-देवहूति संवाद का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि भगवान कपिल ने अपनी माता देवहूति को आत्मज्ञान, भक्ति और मोक्ष का मार्ग समझाया था। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठकर परमात्मा की भक्ति और सत्कर्मों में मन लगाना चाहिए। इसके बाद भगवान विष्णु के वराह अवतार का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि जब हिरण्याक्ष दैत्य पृथ्वी को रसातल में ले गया था, तब भगवान विष्णु ने वराह रूप धारण कर पृथ्वी को उसके चंगुल से मुक्त कराया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन और भगवान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें