सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ को लेकर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर उत्साह का माहौल दिखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने पर श्रद्धालुओं और यात्रियों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। वहीं, कुछ लोगों ने हरे राम-हरे कृष्ण का कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भारत और नेपाल के बीच शुरू हो रही सीधी रेल सेवा को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया।