अयोध्या में सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे रामनगरी में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। अचानक बदले मौसम के बाद आसमान में बादल छा गए और कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। सिविल लाइन समेत शहर के कई इलाकों में लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए। राहगीर बारिश में भीगते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।