अयोध्या के रुदौली नगर में श्री गणेश पूजन महोत्सव समिति के तत्वावधान में रामलीला मैदान में श्री गणेश पूजन महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव, मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कसौधन समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। समिति के विवेक गुप्ता, मनीष चौरसिया सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव मजबूत होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। पूजन के दौरान विधि-विधान से भगवान गणेश की आराधना की गई। इसके बाद आयोजित भंडारे में नगर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भजन-कीर्तन में श्रद्धालु देर तक भक्तिरस में डूबे रहे। समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।