फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के मिल्कीपुर में जन्माष्टमी के बारहवें दिन हनुमानगढ़ी पर हुआ भंडारा

अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बारहवें दिन हैरिंग्टनगंज बाजार स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। बाजारवासियों की ओर से आयोजित भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने पूड़ी-सब्जी और खीर का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा देर शाम तक चलता रहा। मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में बाजारवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक पर्व के अवसर पर सामूहिक भंडारे का उद्देश्य श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने के साथ ही आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। आयोजन में रवि मोदनवाल, श्री भगवान, शिवशंकर अग्रहरि, अर्जुन कसौधन और हरीश जायसवाल सहित अन्य बाजारवासियों का विशेष सहयोग रहा। श्रद्धालुओं ने भंडारे की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें