गणेश चतुर्थी के अवसर पर जिले में 102 स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। कई स्थानों पर सोमवार से ही प्रतिमा स्थापना के साथ पूजन शुरू हो गया, जबकि कुछ स्थानों पर 19 सितंबर को प्रतिमाओं के पट खोले जाएंगे। गणेश उत्सव को लेकर आयोजन समितियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कई दिनों तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 25 सितंबर को गुप्तारघाट पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया जाएगा।