फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में अग्रवाल भवन ट्रस्ट की ओर से अन्नकूट प्रसाद उत्सव मनाया गया

अयोध्या में दीपावली पर्व पर प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में आज अयोध्या में अन्नकूट प्रसाद उत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दीप जलाकर किया। अग्रवाल भवन ट्रस्ट अयोध्या द्वारा संचालित रघुकुल सदन देवकाली में प्रतिपदा तिथि पर यह आयोजन किया गया है। ट्रस्ट के महामंत्री अरुण कुमार अग्रवाल ने बताया कि दीपावली के अवसर पर प्रभु श्रीराम को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद अन्नकूट प्रसाद के रूप में भक्तों को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। अन्नकूट महोत्सव को लेकर रघुकुल सदन को फूलों और दीपों से भव्य तरीके से सजाया गया है। सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। भगवान श्रीराम के दरबार में भजन-कीर्तन का भी आयोजन हो रहा है। भक्तजन जय श्रीराम के जयकारों के साथ प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान समाज के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें