फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के रुदौली में मखदूम साहब का 610वां उर्स संपन्न, खिरका-जुब्बा शरीफ की हुई जियारत

अयोध्या के रुदौली में सूफी संत हजरत शेख अहमद अब्दुल हक मखदूम साहब के 610वें उर्स का आज पारंपरिक रस्मों और अकीदत के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन दरगाह परिसर में खिरका शरीफ, कुलाह मुबारक, असा मुबारक और जुब्बा शरीफ की जियारत के लिए हजारों जायरीनों की भीड़ उमड़ी। दरगाह परिसर से लेकर आसपास की इमारतों की छतों तक अकीदतमंद नजर आए। सज्जादानशीन मुतवल्ली शाह अम्मार अहमद अहमदी नय्यर मियां की सदारत में आयोजित उर्स के अंतिम दिन सुबह फज्र की नमाज के बाद मखदूम साहब की मजार का केवड़े और गुलाबजल से गुस्ल कराया गया। दोपहर में खानकाह में खिरका शरीफ की महफिल और विसाली कुल हुआ। शाम चार बजे नय्यर मियां ने हजरत शेख उल आलम को अता किए गए खिरका शरीफ की जियारत कराई। साथ ही बड़े पीर हजरत अब्दुल कादिर जिलानी की कुलाह और मखदूम साहब की असा मुबारक के दीदार भी कराए गए। जुब्बा शरीफ की जियारत के साथ उर्स की अंतिम रस्म पूरी हुई। इससे पूर्व कई दिनों तक दरगाह और खानकाह में महफिल-ए-समा, कुरानख्वानी, चरागदान और सूफी कलाम की महफिलें सजीं। पांच धार्मिक पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। कलियर शरीफ, दिल्ली, लखनऊ, पटना, उन्नाव, मेरठ, बनारस समेत देश के विभिन्न हिस्सों की खानकाहों के सज्जादानशीन और प्रतिनिधि पहुंचे। पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां, चेयरमैन जब्बार अली सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। नायब सज्जादानशीन अहमद मियां के निर्देशन में जायरीनों के भोजन और ठहरने की व्यवस्था की गई। यूसुफ मियां की देखरेख में टीम व्यवस्थाओं में जुटी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें