फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के रुदौली में जनगणना के लिए 350 प्रगणकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

अयोध्या में रुदौली के आदर्श महिला महाविद्यालय में 350 प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इसमें जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को जनगणना से संबंधित विभिन्न जानकारियां जुटाने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने के तरीके बताए जा रहे हैं। 16 से 30 नवंबर तक चलने वाले स्व-गणना अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत आम नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन और जनसंख्या गणना करेंगे। तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रगणकों को जनगणना की प्रक्रिया, स्व-गणना अभियान और घर-घर जाकर गणना करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन भी निर्धारित समयसीमा में त्रुटिरहित कार्य पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें