फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: सीईसी के इस्तीफे की मांग पर सपा का पैदल मार्च, पुलिस की सतर्कता से नहीं जल सका पुतला

समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बिधूना कस्बे में पैदल मार्च निकाला। यह प्रदर्शन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित किया गया। हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर कार्यकर्ता तहसील के सामने से आंबेडकर प्रतिमा स्थल तक मार्च करते हुए पहुंचे। पैदल मार्च कृष्णा होटल के पास से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरा। कार्यकर्ताओं में इस दौरान खासा उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने ज्ञानेश कुमार हटाओ, देश बचाओ और वोट चोर, गद्दी छोड़, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो"जैसे नारे लगाए। सपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा बेहद जरूरी है। इस मार्च में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, बिधूना विधायक रेखा वर्मा और दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव मौजूद रहे। पूर्व विधायक विनोद यादव, लालजी शुक्ला, प्रमोद गुप्ता एलएस, मदन गौतम और रामनरेश यादव भी शामिल थे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन दिवाकर, रंजन पाल, पल्लवी पाल, रानू पालीवाल, गौरव यादव और मुकेश यादव डकूरे जैसे नेता भी उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं की इस भीड़ ने समाजवादी पार्टी के शक्ति प्रदर्शन का भी अहसास कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें