औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के तेहराजपुर गांव में 45 दिन के मासूम की जीभ के ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मुरादगंज के एक झोलाछाप (डॉक्टर) द्वारा ऑपरेशन किए जाने के बाद बच्चे के मुंह से खून बहना शुरू हुआ था, जिसके बाद सैफई ले जाते समय उसकी मौत हो गई।