फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में सुरक्षा और निगरानी के लिए बन रहे वॉच टॉवर

तिगरी गंगा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 24 वॉच टॉवर बनाए जाएंगे। उन पर तैनात पुलिसकर्मी मेले की सुरक्षा करेंगे। मेले में अब तक आधा दर्जन से वॉच टॉवर के ढांचा बन गए हैं। गंगा तट पर लग रहा मेला पांच किमी केे दायरे में फैलेगा। मेले में सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस-पीएसी केे जवान मुस्तैद रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को और चाक चौबंद करने के लिए तेज तर्रार पुलिसकर्मी 24 वॉच टॉवरों पर मुस्तैद रहेंगे। इसमें खास बात यह रहेगी कि स्नान घाटों के आस पास वॉच टॉवरों पर महिला पुलिसकर्मी ही तैनात रहेंगी। जिससे महिला श्रद्धालुओं को स्नान करने में असहज स्थिति का सामना न करना पड़े। अब तक मेले में आधा दर्जन वांच टॉवर के ढांचा बन गए हैं। वह जल्द ही पूरे हो सकते हैं। मेला प्रभारी बालेंद्र कुमार ने बताया कि मेले में 24 वॉच टॉवर बनाए जाएंगे और अब तक मेले में आधा दर्जन से अधिक वॉच टॉवर के ढांचा बन गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें