फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबुओं के शहर में परिवर्तित होने लगा तिगरी गंगा मेला स्थल

तिगरी गंगा मेला शुरू होेने में भले ही कई दिन हैं, लेकिन मेला स्थल तंबुओं के शहर मे परिवर्तित होने लगा हैै। मेला कोतवाली परिसर में सौ से अधिक तंबू लग गए। पुलिस केे कंट्रोल रूम का काम भी काफी हो गया। दीपावली के बाद कंट्रोल रूम शुरू हो जाएगा। तिगरी में गंगा तट पर लग रहे उत्तर भारत के प्रमुख मेलों में शुमार गंगा मेला का मुख्य स्नान 24 नवंबर की तड़केे पूर्णिमा पर किया जाएगा, जबकि मेले का शुभारंभ 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी पर होगा। मेले में 30 से 40 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना हैै। मेलेे के शुभारंभ में करीब 15 दिन बचे हैं, लेकिन मेले की तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं। मेला संचालन के लिए मेला कोतवाली बन गई हैै। दिन भर उसमें पुलिसकर्मी तैनात रहकर मेलेे की तैयारियां करा रहे हैं। इसी परिसर में पुलिस का कंट्रोल रूम बन रहा हैै।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें