गजरौला। तिगरी गंगा मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।गंगा तट हर-हर गंगे के जयघोष से गूंज उठे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी जल में गश्त कर रहे। तिगरी गंगा मेले में कई दिन से डेरा डाले श्रद्धालु सुबह 5 बजेे से ही हर-हर गंगे के उदघोष संग पतित पावनी में डुबकी लगाना शुरू कर देतेे हैं। यह सिललिसा दोपहर करीब बजेे तक चलता है। सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा तट हर-हर गंगे के जयघोष से गूंज उठे। गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने डेरों में खिचड़ी का आनंद लिया। उधर बच्चों ने चांट-पकौड़ी खाई। युवा वर्ग ताश खेलने, मोेबाइल देखने में मशगूल रहा।