फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेले में टूट रहे श्रद्धालुओं की संख्या के रिकॉर्ड

सोमवार को श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लगी रही लाइन गजराैला। तिगरी गंगा मेले में हर तरफ से उमड़ रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉलियों को देख पुराने सभी रिकॉर्ड टूटते नजर रहे हैं। मुख्य स्नान में आठ दिन होने के बावजूद रास्ते श्रद्धालुओं से भर गए हैं। सोमवार को श्रद्धालुओं के वाहनों की लाइन लगी रही। कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे तिगरी गंगा मेले का मुख्य स्नान 24 नवंबर की सुबह किया जाएगा। 20 नवंबर को मेले का पूजन के साथ शुभारंभ होगा। मुख्य स्नान में आठ दिन बचे हैं, लेकिन सोमवार को दिन भर श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य वाहनों की लाइन लगी रही। तिगरी की तरफ जाने वाले हरेक मार्ग पर श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई दे रहे थे। जिनको देख लग रहा है कि इस बार मेले में श्रद्धालुओं की संख्या के पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं। 40 साल से मेले में आ रहे जोगीपुरा निवासी नागेंद्र सिंह का कहना है कि मेले से आठ दिन पहले श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में रहती थी, लेकिन इस बार लाखों श्रद्धालु आ गए हैं। मेला मजिस्ट्रेट शैलेष दूबे ने पुष्टि करते हुए कहा कि मेले में लाखों श्रद्धालु आ गए हैं। इतनी जल्द श्रद्धालुु कभी नहीं आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें