अमरोहा के लकड़ा क्षेत्र में गोकशी के बाद हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें नामजद 25 हजार रुपये के इनामी मोहसिन को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है। घटना के बाद से ही जिले में गोकशी के आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस और एसओजी की टीमें सक्रिय हैं।