तिगरी गंगा मेले के लिए गंगा तट पर तंबुओं का शहर बसने लगा हैै। मेला कोतवाली परिसर समेत कई स्थानों पर तंबू गाढ़ दिए गए। बिजली के कर्मचारियों, जिला पंचायत केे शिविर में भी कई तंबू तैयार हो गए। तिगरी गंगा मेला का मुख्य स्नान 24 नवंबर की तड़के कार्तिक पूर्णिमा पर किया जाएगा। मेले का शुभारंभ 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी पर होगा। मेले में 30 से 40 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना हैै।