फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा बन चुका तिगरी-गढ़ मेले को जोड़ने के लिए तैयार हो रहा पैंटून पुल

गजरौला। कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे तिगरी और गढ़ मेले को जोड़ने के लिए तैयार हो रहा पैंटून पुल आधा बन चुका है। इस पर चढ़ कर गढ़ मेला बेहद करीब दिखाई देता है। गंगा के एक छोर पर तिगरी गंगा मेला लग रहा है तो दूसरी तरफ हापुड़ जिले का गढ़ गंगा मेला आयोजित किया जा रहा हैै। दोनों मेलों को जोड़ने के लिए करीब दो सौ मीटर लंबा पैंटून पुल तैयार किया जा रहा है। जिसका काम तेजी से हो रहा है। सोमवार को दिन भर कर्मचारी पुल को तैयार करने में लगे रहे। पीपे लगाने के साथ ही उन पर लकड़ी के पटरे बिछाने का काम किया जा रहा है। शाम तक पैंटून पुल करीब आधा तैयार हो गया। पुल पर चढ़ने पर गढ़ गंगा मेला बेहद करीब दिखाई देता हैै। उधर कुछ लोगों के लिए यह पुल कौतुहल का विषय बना है। आस पास के युवक उसकी तस्वीर मोबाइल में कैद करने में लगे रहते हैं। मेला मजिस्ट्रेट शैलेष दूबे का कहना है कि पैंटून पुल का काम तीव्र गति से चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें