फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते काटे दाे बालक समेत सौ को लगा एंबी रेबीज इंजेक्शन

गजरौला। कुत्ते पालतू हों या आवारा लोेगों को खूब काट रहे हैं। सीएचसी में बृहस्पतिवार को दो बालक समेत 100 लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। इनमें करीब 50 लोग ऐेसे थे, जिनको पहला इंजेक्शन लगा। सर्दी शुरु होने के बावजूद कुत्ते काटे के मामले कम होने की बजाय लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोगों पर हमला करने वाले कुत्ते सिर्फ आवारा ही नहीं हैं, बल्कि पालतू भी परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को सीएचसी में 100 लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगा। इंजेक्शन लगवाने के लिए लोग सुबह 9 बजे से ही सीएचसी में आकर लाइन में लग गए थे। इंजेक्शन लगवाने आई मनौटा की महिला ने बताया कि उनके बेटे अदनान को आवारा कुत्ते ने काटा हैै। इससे पहले एक बालक और इंजेक्शन लगवाने आया था। मोहम्मदपुर सुल्तानठेर की महिला को पालतू कुत्ते ने काट लिया था। सीएचसी प्रभारी डॉ.पल्लवी गंगवार ने बताया कि सीएचसी में दूसरे सीएचसी क्षेत्र के लोग भी एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने आते हैं। इसी कारण कई बार इंजेक्शन लगवाने वालों की संख्या शतक पार हो जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें