फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विश्वकर्मा प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकली, तमसा तट पर दी विदाई

अंबेडकरनगर। जलालपुर नगर के उस्मापुर कुटिया बाग में श्री विश्वकर्मा पूजा समिति की ओर से स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की बृहस्पतिवार देर रात भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समिति अध्यक्ष गुड्डू मिस्त्री और उपाध्यक्ष राजेश मौर्य के नेतृत्व में निकली यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विश्वकर्मा मंदिर पहुंची। बाबा विश्वकर्मा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। विश्वकर्मा मंदिर पहुंचने पर विकास निषाद, सोनू गौड़, गुड्डू मिस्त्री, राजेश मौर्य और गोपाल समेत श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारी। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। शोभायात्रा में महिलाओं और युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। आकर्षक झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इसके बाद शोभायात्रा तमसा तट पहुंची, जहां विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को विदाई दी गई। इस दौरान सितारा देवी, देवेश मिश्र, आनंद जायसवाल, मनोज पांडेय, शनि जायसवाल, अजीत निषाद, गुर्दाना पांडेय, कप्पू गुप्ता, हरिश्चंद्र राजभर, रवि मौर्य, सुरेश विश्वकर्मा, शीतला प्रसाद, सोनू मौर्य, मायाराम मौर्य, सौरभ मौर्य और निखिल मौर्य समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें