फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जातिवार जनगणना की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, अलग प्रावधान और जातियों को विशिष्ट कोड देने की मांग

अंबेडकरनगर। जनगणना 2027 में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की जातिवार गणना कराने की मांग पर बुधवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जलालपुर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना-प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया। तहसील संयोजक घनश्याम ने कहा कि जनगणना में जातिवार आंकड़े दर्ज होना समावेशी नीतियों के निर्माण के लिए जरूरी है। पहले चरण में ओबीसी का आंकड़ा दर्ज नहीं किए जाने से समाज में असंतोष है। मोर्चा ने एससी-एसटी की तर्ज पर ओबीसी के लिए अलग प्रावधान करने, राज्यवार आधिकारिक मास्टर जाति निर्देशिका तैयार करने और प्रत्येक जाति को विशिष्ट कोड देने की मांग की। संगठन ने ओपन कॉलम के बजाय मानकीकृत विकल्प आधारित व्यवस्था लागू करने की भी मांग उठाई है। पदाधिकारियों के अनुसार 25 अगस्त को नायब तहसीलदार हरिराम को ज्ञापन सौंपकर मांगों से अवगत कराया गया था। उस दौरान मांगें पूरी नहीं होने पर दो सितंबर से राष्ट्रव्यापी अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। प्रदर्शन में एजाज हुसैन, रामकृपाल, विभूति नारायण, मनोरम यादव, देवेंद्र मौर्य और शौकीलाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें