राजेसुल्तानपुर के खरुवईया के निकट सड़क हादसे में गौतम कुमार (27) की मृत्यु हो गई। शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया। देर शाम शव पैतृक गांव आजमगढ़ पहुंचने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई और देर शाम उनका गांव के निकट अंतिम संस्कार कराया गया। मृतक गौतम कुमार के पिता जगदीश राजगीर हैं।