अंबेडकरनगर के जलालपुरनगर में मंगलवार को पूर्व सांसद रितेश पांडेय की ओर से विधानसभा स्तरीय क्लीन एयर-ग्रीन एयर मैराथन का आयोजन किया गया। नगपुर मोड़ से शुरू हुई दौड़ यादव चौराहा, शिवाजी तिराहा और महिला प्रखंड होते हुए जमालपुर चौराहे पर समाप्त हुई। महिला वर्ग में श्रेया राज और पुरुष वर्ग में हिमांशु मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पूर्व सांसद ने सम्मानित किया। मैराथन के माध्यम से पौधारोपण, प्लास्टिक का उपयोग कम करने, साइकिल चलाने और प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। आयोजन का संचालन रघुराजी देवी फाउंडेशन ट्रस्ट ने किया।