फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के सामने ट्रेन की चपेट में आने से तीसरी के छात्र की मौत, भड़का आक्रोश

घूरपुर (प्रयागराज)। घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज स्थित सेंट मेरी कॉलेज के सामने मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा तीन के नौ वर्षीय छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। छात्र की मौत की खबर मिलते ही विद्यालय और आसपास अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित परिजनों और अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विद्यालय में पथराव और तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। घटना को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी रोष है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें