नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक में 23 सार्वजनिक उपक्रमों के कार्यालय प्रमुखों और राजभाषा अधिकारियों ने लिया हिस्सा बमरौली स्थित नागर विमानन प्रशिक्षण कॉलेज में शुक्रवार को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तेरहवीं छमाही समीक्षा बैठक हुई। इसमें शहर के 23 सार्वजनिक उपक्रमों के कार्यालय प्रमुखों और राजभाषा अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान वक्ताओं ने सरकारी कार्यों में हिंदी के सरलतम रूप के प्रयोग पर जोर दिया। साथ ही राजभाषा हिंदी में बेहतर काम करने वाले और हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई सरकारी कार्यालयों को सम्मानित भी किया गया।