फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र- देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजते रहे घंटा घड़ियाल

महाभिषेक के बाद हुआ मां का भव्य शृंगार, शतचंडी महायज्ञ में आहुतियां देकर भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को संगमनगरी के देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। घरों में कलश स्थापना के साथ मां भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। भोर से ही गंगा के विभिन्न घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सिद्धपीठ अलोपशंकरी, ललिता देवी, कल्याणी देवी, खेमा माई और कालीबाड़ी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ जुटी। घंटों की गूंज, शंखध्वनि और माता रानी के जयकारों के बीच नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव शुरू हुआ। मंदिरों में फूलों और आकर्षक विद्युत सजावट ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। मंदिरों के बाहर सजे नारीयल-चुनरी, कलश, फूल आदि की दुकानों पर सुबह से रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी मंदिर में सुबह 5:15 बजे मंगला आरती के साथ दर्शन-पूजन शुरू हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने मां का पूजन-अर्चन किया। मां को वृषभ पर विराजमान दिखाया गया। उनके हाथों में त्रिशूल और कमल पुष्प सुशोभित रहे। स्वर्ण-रजत आभूषणों के साथ बेला, गुलाब और गेंदे के फूलों से मां का शृंगार किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें