नियमित किए जाने की मांग को लेकर संविदा जीएनएम, एएनएम, चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही काम ठप करके हड़ताल शुरू कर दिया है। सीएमओ कार्यालय पर जुटे संविदा कर्मचारियों ने कहा कि उनसे काम नियमित कर्मचारियों के बराबर लिया जाता है लेकिन सैलरी में काफी अंतर है। जब काम नियमित की तरह लिया जा रहा है तो वेतन भी उसी के बराबर दिया जाए और उनको नियमित किया जाए। जब तक मांगें नहीं मानी जाती हैं तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे।