दारागंज स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के प्रधान कार्यालय में शुक्रवार को भगवान कपिल महामुनि की जयंती षष्ठी महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न अखाड़ों से पहुंचे संत-महंतों ने भगवान कपिल मुनि का पूजन-अर्चन कर पुष्पांजलि अर्पित की। महोत्सव की शुरुआत अखाड़े के आराध्य भगवान कपिल मुनि के विग्रह के अभिषेक से हुई। इसके बाद माला और पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। हवन के बाद मंदिर के समक्ष संत-महंतों ने भगवान कपिल मुनि को पुष्पांजलि अर्पित की।