कमिश्नर डॉ. लोकेश एम शारदीय नवरात्रि के पहले दिन रविवार को श्रृंगवेरपुर धाम स्थित श्रीमद्जगदगुरु नारायणाचार्य स्वामी शाडिल्य महाराज के श्री निकेतनम आश्रम पहुंचे। उन्होने सबसे पहले शरदीय नवरात्रि में कन्या पूजन कर कन्याओं को अपने हाथ से खाना खिलाया और उपहार दिए। इसके पश्चात आश्रम में 20 वर्ष से निरंतर संचालित अन्न प्रसादम (लगातार चल रहा भंडारा ) में श्रद्धालुओं में भंडारे के प्रसाद का वितरण किया। कमिश्नर डॉ लोकेश एम ने श्रीमद्जगदगुरु नारायणाचार्य स्वामी शाडिल्य महराज की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में बहुत अच्छा संदेश जाता है और लोग इससे सीखते है।