फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिसावा में पति ने पत्नी की हत्या की, पुलिस जांच में जुटी

आज सुबह यूपी-112 को ग्राम पोस्तिका में एक महिला की हत्या की सूचना मिली। उसके पति मुकेश पर हमला कर हत्या करने का आरोप है। स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन थी। मुकेश ने अपनी पत्नी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बाद में महिला की मृत्यु हो गई। उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा गया है। पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी खैर अभिषेक कुमार पटेल ने इस संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें