गांव कंचनपुर में विद्युत लाइन की चपेट में आने से हुई दो युवकों की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। सांकरा क्षेत्र के गांव नगला बगिया निवासी कवि अवनेश कुमार शाक्य ने दोनों परिवारों के दर्द को शब्दों में पिरोया है-सरिया छूते ही बुझ गए दो घरों के चिराग..। अवनेश ने लिखा और गाया है कि--बनते मकान के सरिया विद्युत से टकराई, दो बेटों की लाश ने मातम दिया...। इस रचना में उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले संदीप और सहजुल के परिवारों की पीड़ा, मां के दर्द और घर में छाए मातम का जिक्र किया है। उनकी भावपूर्ण रचना सोशल मीडिया पर देखी जा रही है। लोग इसे साझा कर संवेदना जता रहे हैं।