अलीगढ़ में थाना जवां के बरई सुभानगढ़ी गांव में 9 नवंबर को तेज मोटर साइकिल चलाने पर टोकने को लेकर मारपीट व पथराव हुआ। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर झगड़ा शांत कराया। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है, जिस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल ने इस संबंध में जानकारी दी।