असम में बंगाली मूल के भारतीय मुसलमानों के खिलाफ चलाए जा रहे बेदखली अभियान के विरोध में शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्रसंघ की ओर से विरोध मार्च निकाला गया। मार्च लाइब्रेरी कैंटीन से शुरू होकर बाब-ए-सैयद तक पहुंचा। इसमें छात्रों ने असम में बेदखली की कार्रवाई का विरोध करते हुए अपना आक्रोश जताया।