अतरौली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नरौना 12 नंबर में 117 जोड़ों की शादी संपन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सभी जोड़ों ने सात फेरे लिए। सरकार ने नवविवाहितों को सहायता राशि और गृहस्थी का सामान दिया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख केहर सिंह राजपूत ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे।