सीएम ग्रिड योजना के तहत करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से बनी अलीगढ़ में दोदपुर की 1.2 किलोमीटर लंबी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता इंजीनियर आगा यूनुस के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर मजिस्ट्रेटी जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।