फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ की कान्हा गौशाला में महापौर व नगर आयुक्त ने की गोसेवा

सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कान्हा गौशाला में गोसेवा की। उन्होंने गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। महापौर और नगर आयुक्त ने गोवंश को हरा चारा, गुड़ और फल खिलाए। उन्होंने गौशाला को वैज्ञानिक प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित मॉडल बनाने पर जोर दिया। गौशाला में लगभग 320 गोवंश हैं। गोबर से जैविक खाद (वर्मी कंपोस्ट) और प्रीकास्ट सामग्री तैयार की जाएगी। अलीगढ़ के श्मशान घाटों पर गोबर से बने कंडे रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे गोबर का सदुपयोग होगा। गौशाला की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें