अलीगढ़ नगर निगम सीएम ग्रिड फेज़-3 की चार सड़कों का निर्माण आधुनिक यूरोपीय स्टॉर्म वाटर ड्रेन तकनीक से कराएगा। महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के प्रयासों से यह पहल शुरू हुई है। नगर आयुक्त ने मंगलवार को मुख्य अभियंता वी.के. सिंह के साथ मेडिकल रोड पर इस तकनीक का भौतिक सत्यापन किया। यह पाइप और मैनहोल विधि वाली तकनीक सड़क निर्माण के साथ भूमिगत पाइपलाइन नेटवर्क विकसित करती है। इससे बारिश के पानी की निकासी होगी, जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और सड़कें खुले नालों से रहित होकर चौड़ी बनेंगी।