आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के भोलपुरा गांव के पास स्थित जोनेश्वर यमुना घाट पर पितृ विसर्जन के दौरान यमुना नदी में नहाते समय डूब रहे युवक को बबलू वर्मा ने बचाया। शनिवार सुबह पितृ विसर्जन के लिए लोग नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान फतेहाबाद निवासी ऋषि गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे जिससे वहां लोगों में अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद भोलपुरा गांव के बबलू वर्मा ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बिना कपड़े उतारे हुए यमुना नदी में चलांग लगा दी और ऋषि को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया।