फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विवाहिता की माैत पर महिलाओं का एसीपी कार्यालय पर प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर खड़े किए सवाल

गोद में दो माह का मासूम और हाथ में कविता का पोस्टर....परिवार और जरार की महिलाएं बृहस्पतिवार की शाम सड़क पर उतरीं और हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग उठाई। शादी के महज 3 साल बाद ही कविता की हत्या किए जाने से परिजन ही नहीं, जरार के लोग गम और गुस्से में हैं। बृहस्पतिवार को उनका गुस्सा फूट पड़ा। जरार से लेकर बाह तक कविता के पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाएं कविता के हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रही थी। बाह के एसीपी कार्यालय पर पहुंची महिलाओं ने दुधमुहे बच्चे को दिखाते हुए दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। एसीपी बाह जितेन्द्र कुमार के अवकाश पर होने की वजह से बाह के इंस्पेक्टर को सौंपे ज्ञापन (प्रार्थना पत्र) में कविता के भाई अभिषेक ने शादी के बाद से ही पति और ससुराली पर दहेज की मांग को लेकर कविता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। 22 सितंबर को उसकी हत्या कर दी। कहा कि दिल्ली पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी अज्ञात के खिलाफ दर्ज की है, जो विधि विरुद्ध है। अभिषेक के साथ उसके पिता शिशुपाल सिंह ने भी दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी पुलिस की नियति पर सवाल उठाने के लिए काफी है। ससुरालियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर फांसी की सजा की मांग की गई है। बेटी को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने संघर्ष का ऐलान किया है। प्रभारी निरीक्षक ने ज्ञापन को उच्चाधिकारियों के माध्यम से दिल्ली पुलिस के पास भेजे जाने एवं विधिक कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें